'सिंधिया ने जनता के साथ किया विश्वासघात', MP में बोलीं प्रियंका- एक्टिंग में अमिताभ बच्चन से आगे हैं शिवराज

priyanka gandhi
ANI
अंकित सिंह । Nov 15 2023 3:13PM

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। यहां खाद नहीं मिल रही। कारण- मध्य प्रदेश में चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी।

प्रियंका गांधी ने आज मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने मध्य प्रदेश में हजारों खोखली घोषणाएं की हैं, जो अब उन्हें भी याद नहीं हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है। 

इसे भी पढ़ें: 'देश की संपत्ति अडानी के हाथों में', Priyanka Gandhi बोलीं- PM Modi के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। यहां खाद नहीं मिल रही। कारण- मध्य प्रदेश में चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान परेशान हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP के नेताओं का काम देखिए..पहले हैं- मध्य प्रदेश के गृह मंत्री काम- कानून का पालन कराना। लेकिन वो दिन भर फिल्में देखते हैं, कौन क्या पहनता है, उनको इसकी चिंता है। आपकी चिंता नहीं है। दूसरे हैं- विश्व प्रसिद्ध, महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान। एक्टिंग में अमिताभ बच्चन से आगे हैं और काम की बात करो तो असरानी बन जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: BJP पर वार करते हुए Priyanka Gandhi बोलीं, विराट ने सेंचुरी मार ली, प्याज की भी हो गई

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं- जो अपने ही दुःख से दुखी रहते हैं, दिन भर रोते रहते हैं। लेकिन मोदी जी आदमी की पहचान में टॉप क्लास हैं। क्योंकि, उन्होंने दुनिया भर के कायरों और गद्दारों को इकठ्ठा कर अपनी ही पार्टी में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि जब तक हमारे गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक यह देश पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं हो सकता। इसलिए हम मनरेगा लेकर आए, खेती-किसानी पर जोर डाला, पंचायतों को सशक्त किया। कांग्रेस की सरकारों ने गांधी जी की इसी सोच पर काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि आपके क्षेत्र में निर्दोष लोगों पर फर्जी केस लगाकर जेल में डाल देते हैं। गृह मंत्री का काम कानून का पालन करवाना- मतलब जनता की सुरक्षा करना है, लेकिन वे यहां के माफियाओं, गुंडों का संरक्षण कर रहे हैं। ये कभी आपसे पूछने आते हैं कि आपका जीवन कैसे चल रहा है? इसलिए कह रही हूं- आप जागरूक बनिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़