Breaking| सुबह दिया कांग्रेस से इस्तीफा, दोपहर में मिलिंद देवड़ा ने थामा शिवसेना का दामन

milind deora
प्रतिरूप फोटो
ANI
रितिका कमठान । Jan 14 2024 3:36PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में पूर्व कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल करवाया। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने जानकारी दी थी कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत करने जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना का दामन थाम लिया है। मिलिंद देवड़ा ने रविवार की सुबह ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही अटकल ही लगाई जा रही थी कि मिलिंद शिवसेना ज्वाइन कर सकते हैं, जो अब  सच साबित हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में पूर्व कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल करवाया। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने जानकारी दी थी कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी यही अंत हो रहा है। सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। यह भी क्लास लगाया जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में शिवसेना की टिकट पर मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल मिलिंद देवड़ा की कांग्रेस छोड़ने की अटकलें बीते कई दिनों से चल रही थी जिसे वह अब तक सिर्फ अफवाह कर दे रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़