Rahul Gandhi ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर, बोले- आपने खत्म किया पीएम मोदी का आत्मविश्वास

rahul gandhi
ANI
अंकित सिंह । Aug 22 2024 5:50PM

कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू की एक संस्कृति है, एक इतिहास है, यह मां वैष्णो देवी की भूमि है, आपकी जीवनशैली और सोचने का तरीका अलग है। हर राज्य की एक अलग शैली है, हम चाहते हैं कि इन सभी संस्कृतियों, इतिहास और भाषाओं की रक्षा की जाए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खून के संबंधों का दावा किया और राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा की जो उनके और उनकी पार्टी दोनों के लिए प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पीएम मोदी का आत्मविश्वास खत्म कर दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आप हमारे लिए लड़ते हैं और यह कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस, फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन का किया ऐलान

राहुल ने कहा कि मैं संसद में बैठता हूं, मैं उन्हें (पीएम मोदी) देखता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि आपने पीएम मोदी का आत्मविश्वास खत्म कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें इतना मनोवैज्ञानिक तनाव दिया है कि उनका मनोविज्ञान खत्म हो गया है। मैं इसीलिए आप लोगों को कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर कहता हूं। उन्होंने कहा कि हम आपके लिए राज्य का दर्जा चाहते हैं, यह आपके दिल में है। हम चाहते हैं कि आप अपने राज्य को अपनी मर्जी से चलाएं, यही संदेश देने हम आए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू की एक संस्कृति है, एक इतिहास है, यह मां वैष्णो देवी की भूमि है, आपकी जीवनशैली और सोचने का तरीका अलग है। हर राज्य की एक अलग शैली है, हम चाहते हैं कि इन सभी संस्कृतियों, इतिहास और भाषाओं की रक्षा की जाए। हम चाहते हैं कि आपकी सरकार में आपकी आवाज़ हो। भाजपा की सोच अलग है, वे पूरे देश को नागपुर से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाना चाहते हैं। आप जो शिकायत कर रहे हैं वह यह है कि बाहरी लोगों को लाभ मिल रहा है, अगर आप महाराष्ट्र जाएंगे, तो आपको भी ऐसी ही शिकायत सुनने को मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-खड़गे ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का किया वादा, बोले- यह इंडिया गठबंधन की पहली प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि देश की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है। मैं आपको दिल से बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि BJP के लोग जहां भी कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, वहां हम इन्हें खड़े मिलते हैं। भाजपा ने लेटरल एंट्री लाने की कोशिश की, वहां भी हम खड़े हो गए। इन्होंने जहां कोई बदमाशी की, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता इनके सामने खड़े दिखाई देंगे। ये अगर कोई गलत बिल लाने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे रद्द करवा देंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़