Madhya Pradesh में बोलीं Priyanka Gandhi, कांग्रेस ने लोगों को जितने भी अधिकार दिए, भाजपा ने उसे छीन लिया

priyanka gandhi mandala
ANI
अंकित सिंह । Oct 12 2023 1:20PM

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा देखिए- वनाधिकार कानून आपके लिए लाया गया ताकि वनों पर पहला अधिकार आपका हो, क्योंकि यही आपकी संस्कृति है। इसे संरक्षित और मजबूत करने के लिए आपको वन अधिकार कानून दिया गया। यहां जो भी राजनीतिक नेता आता है वह तीन शब्दों का प्रयोग करता है- जल, जंगल, जमीन।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला में 'जन आक्रोश रैली' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग रोजगार के लिए राज्य छोड़ रहे हैं और वे यहां आपके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 18 साल से सत्ता में है और रोजगार के अवसर पैदा नहीं हुए, वे केवल लूट में व्यस्त हैं और हर जगह घोटाले हो रहे हैं। और वे चुनाव के समय अप्रासंगिक विषय लाते हैं जो लोगों के लिए भावनात्मक होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: MP: 'मुझसे डरती है कांग्रेस', CM Shivraj बोले- मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा के लिए पुनर्जन्म लूंगा

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा देखिए- वनाधिकार कानून आपके लिए लाया गया ताकि वनों पर पहला अधिकार आपका हो, क्योंकि यही आपकी संस्कृति है। इसे संरक्षित और मजबूत करने के लिए आपको वन अधिकार कानून दिया गया। यहां जो भी राजनीतिक नेता आता है वह तीन शब्दों का प्रयोग करता है- जल, जंगल, जमीन। लेकिन इसके अंतर्निहित अर्थ को समझना ज़रूरी है। क्या नेता सार्थक बात कर रहे हैं या ये आपके सामने आया एक 'जुमला' है। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा और सिद्धांत रहा है। हम चाहते हैं कि देश की, राज्य की, आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में हो। हम चाहते हैं कि आप सशक्त बनें, आपको अपनी शक्ति मिले। जब आप विभिन्न पार्टियों के चुनावी भाषण सुनते हैं तो एक बात सोचते हैं - क्या वे आपकी सत्ता आपके हाथों में दे देंगे?

इसे भी पढ़ें: गुजरात नहीं, MP है RSS का असली लैब; लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर Rahul Gandhi ने BJP पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जितने भी अधिकार कांग्रेस ने लोगों को दिए और उनकी मजबूती के लिए जो-जो काम किए भाजपा ने एक-एक कर सारे अधिकार छीन लिए। आज सरपंचों के अधिकारों में कटौती है, मनरेगा को लागू ही नहीं किया, पलायन और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि गांव में रोजगार नहीं मिल रहा है। लोगों की जमीने छीनी जा रही हैं। फसल के सही दाम नहीं मिलते। विरोध करने पर गोलियां बरसाई जाती हैं। वन का अधिकार खत्म कर दिया। कमलनाथ जी ने पट्टे दिए थे वो काम भी भाजपा सरकार ने रोक दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़