राष्ट्रपति मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 25 2025 7:34AM
विदेश मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार और लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 25 और 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सप्ताह वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी जाएंगी।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार और लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 25 और 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी का दौरा करेंगी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़