प्रकाश जावडेकर की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prakash Javadekars mother passes away at 92
admin@PrabhaSakshi.com । Oct 24 2017 11:20AM

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंत्री के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। रजनी जावडेकर 92 वर्ष की थीं।

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंत्री के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। रजनी जावडेकर 92 वर्ष की थीं। सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। प्रकाश जावडेकर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़