दिल्ली में बिजली को लेकर सियासत तेज! केजरीवाल ने रेखा गुप्ता सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Apr 10 2025 2:01PM

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी। केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आयी। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुँच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली की बिजली व्यवस्था को 'नुकसान पहुंचाने' के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "पिछले दस सालों में हमने दिल्ली की बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत की है। कहा जाता है कि किसी भी चीज को ठीक करने में सालों लग जाते हैं, लेकिन इसे सिर्फ दो दिनों में खराब किया जा सकता है।"

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाथापाई, AAP विधायक मेहराज मलिक के बयान पर बवाल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी। केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आयी। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुँच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई। आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी तो क्या होगा? उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में हमने दिल्ली के बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। कहते हैं किसी भी चीज़ को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे ख़राब दो दिनों में ही कर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी.... पारा 42 डिग्री के पार! ऐसे में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गरीबों को बांटे कंबल, सोशल मीडिया पर मीम्स की आयी बाढ़

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12:31 बजे दिल्ली में बिजली की मांग 5090 मेगावाट (MW) तक पहुंच गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक मांग है। दिन में बाद में मांग में और वृद्धि होने की उम्मीद है। शहर में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग 8656 मेगावाट थी, जो जून 2024 में दर्ज की गई थी। इस साल गर्मियों में, दिल्ली में पीक लोड इस सीजन में 9000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे बिजली की मांग 5029 मेगावाट (MW) दर्ज की गई। बढ़ती गर्मी और कूलिंग उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण मांग में यह वृद्धि हुई है। बिजली के बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ दिल्ली में मौसम भी गर्म हो रहा है। आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़