परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली से हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, जनसभा को करेंगी संबोधित

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने ट्विटर पर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी की यह रैली आधिकारिक तौर पर राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।
हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वो 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में 'परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली' को संबोधित कर अभियान की शुरुआत करेंगी। यह पहली बार है जब कांग्रेस नेता चुनावी राज्य में एक "महा रैली" को संबोधित करेंगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने ट्विटर पर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी की यह रैली आधिकारिक तौर पर राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।
इसे भी पढ़ें: बगावत की राह पर है अशोक गहलोत? अमित मालवीय ने किया बड़ा दावा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने ट्विटर पर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी की यह रैली आधिकारिक तौर पर राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी। हिमाचल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोलन में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के 'परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली' में सभी हिमाचलियों का हार्दिक स्वागत है। देवभूमि की धरती पर पहली बार प्रियंका जी महारली को संबोधित करेंगी, जिसके लिए हर हिमाचली को आपका हार्दिक अभिनंदन।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल पर उपराष्ट्रपति की टिप्पणी उनके पद के अनुकूल नहीं : टीएमसी सांसद
देश की सबसे पुरानी पार्टी पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अनुपस्थिति में विधानसभा चुनाव लड़ रही है, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। हिमाचल में पिछले तीन दशकों से कांग्रेस और भाजपा के बीच द्विध्रुवीय मुकाबला देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
अन्य न्यूज़