नेपाल और भारत सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमत

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 29 2025 6:55AM
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गृह मंत्रालय और नेपाल-भारत संयुक्त सचिव स्तर पर सीमा प्रबंधन पर नेपाल-भारत संयुक्त कार्य समूह की 13वीं बैठक 27-28 मार्च 2025 को नेपाल के पोखरा में हुई।’’
नेपाल और भारत ने शुक्रवार को सीमा प्रबंधन और सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
पोखरा में सीमा प्रबंधन पर नेपाल-भारत संयुक्त कार्य समूह की बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गृह मंत्रालय और नेपाल-भारत संयुक्त सचिव स्तर पर सीमा प्रबंधन पर नेपाल-भारत संयुक्त कार्य समूह की 13वीं बैठक 27-28 मार्च 2025 को नेपाल के पोखरा में हुई।’’
इसमें कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने नेपाल-भारत सीमा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की तथा सीमा प्रबंधन और सुरक्षा में द्विपक्षीय सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़