दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामने आई लापरवाही, करंट लगने से हुई महिला की मौत

electric pole
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons
रितिका कमठान । Jun 25 2023 2:53PM

ये करंट इतना जोरदार था कि महिला वहीं गिर गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की और उसे सावधानी के साथ खंबे से दूर किया। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल पुहंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बारिश के मौसम की शुरुआत होती ही एक महीला की करंट लगने से मौत हो गई। ये रेलवे की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रही है। बारिश के बीच खंबे में करंट आ रहा था,जिस कारण महिला खंबे के पास हुई वॉटर लॉगिंग के पानी की चपेट में आ गई जिसमें करंट दौड़ रहा था। इस दौरान महिला को करंट लगा और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतका की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है। साक्षी की मौत उस समय हुई जब वो सुबह 5.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उसके साथ दो महिलाएं और तीन बच्चे थे। साक्षी को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। रात से ही हो रही तेज बारिश के कारण स्टेशन पर पानी भरा हुआ था। इसी बीच स्टेशन पर जाने के दौरान महिला ने रोड पार करने के लिए सहारा लेने के लिए खंबा पकड़ा, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। ये करंट इतना जोरदार था कि महिला वहीं गिर गई। जब आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की और उसे सावधानी के साथ खंबे से दूर किया। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल पुहंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

बारिश के कारण हुई थी वॉटर लॉगिंग

माना जा रहा है दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बारिश होने के कारण वाटर लॉगिंग  हुई थी। पास बने बिजली के खंबे का सहारा लेने के दौरान महिला इसका शिकार हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ये जानने में जुटी है कि इस मामले में लापरवाही किसकी ओर से हुई है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़