Live

Mizoram में उप मुख्यमंत्री तावंलुइया हारे, रुझानों में ZPM को मिला बहुमत, MNF की हार

Tawnluia
प्रतिरूप फोटो
Mizoram Assembly Site

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटो की गिनती के लिए कुल 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां वोटों की गिनती जारी है। राज्य की राजधानी आइजोल में कुल 3 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जबकि अन्य 10 केंद्र राज्य की अलग-अलग विधानसभा में बनाए गए हैं।

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग की शुरुआत हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस, एमएफ और जेडपीएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटो की गिनती के लिए कुल 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां वोटों की गिनती जारी है। राज्य की राजधानी आइजोल में कुल 3 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जबकि अन्य 10 केंद्र राज्य की अलग-अलग विधानसभा में बनाए गए हैं। 40 सीटों वाली विधानसभा में 21 का जादूई आंकड़ा हासिल कर कोई भी पार्टी सत्ता में वापसी कर सकती है।

मतगणना की शुरुआत से पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने विश्वास सताया है कि राज्य में त्रिशंकू विधानसभा की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ एमएनएफ दोबारा जीत हासिल कर सरकार बनाने में सफल होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Dec 04, 2023

16:56

ज़ोरमथांगा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

मिजोरम विधानसभा चुनाव में ज़ोरमथांगा ने हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 40 सीटों वाली विधानसभा में आधे के आंकड़े को पार करते हुए 27 सीटों पर विजेता घोषित किया गया है।

Dec 04, 2023

16:03

आइजोल ईस्ट से अपनी सीट नहीं बचा सके सीएम जोरामथंगा, मिली हार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम के लालथनसांगा से 2,101 वोटों से हारे, चुनाव आयोग से ये जानकारी मिली है।

Dec 04, 2023

13:53

Mizoram Election में ZPM को मिला बहुमत, CM-मंत्रियों को मिली हार

मिजोरम में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए है। यहां जेडपीएम को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हार मिली है।

Dec 04, 2023

12:17

ZPM सीएम पद के उम्मीदवार ने कहा, जल्द मिलूंगा राज्यपाल से

जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने कहा कि मैं कल या परसों राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। शपथ ग्रहण समारोह इसी महीने आयोजित होगा।

Dec 04, 2023

12:10

पलक में भाजपा के के ह्रामो ने जीत हासिल की

पलक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के के ह्रामो ने जीत हासिल की।

Dec 04, 2023

12:09

Mizoram के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना दक्षिण तुईपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से हार गए

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर लालथंगलियाना और एमएनएफ उम्मीदवार आर लालथंगलियाना दक्षिण तुइपुई सीट पर जेडपीएम के जेजे लालपेखलुआ से हार गए। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के उम्मीदवार जेजे लालपेख्लुआ को 5,468 वोट मिले, जबकि मिज़ो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार आर लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले।

Dec 04, 2023

12:04

Mizoram Election Results: ZPM को 7 सीटों पर मिली जीत

मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे है। राज्य में जेडपीएम को सात सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 19 सीटों पर आगे भी चल रही है। राज्य में बीजेपी ने भी खाता खोला है। 

Dec 04, 2023

11:56

मिजोरम में पहली बार चुनाव लड़ रही ZPM ने 26 सीटों पर बनाई बढ़त

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पहली बार चुनाव लड़ रही जेडपीएम 26 सीटों पर लीड कर रही है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के लीडर लालदुहोमा भी लीड कर रह है। जेडपीएम की बदौलत सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट सिर्फ 10 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। भाजपा ने तीन सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी है। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री और एमएनएफ चीफ जोरमथांगा पीछे चल रहे है।

Dec 04, 2023

11:37

Mizoram Election: मिजोरम में पिछड़े CM जोरमथांगा, दिग्गजों का भी यही हाल

मिजोरम चुनाव के बाद मतगणना में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा आइजोल पूर्व-1 सीट से पीछे चल रहे हैं। जेडपीएम से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा अपने गृह क्षेत्र सेरछिप सीट पर आगे चल रहे हैं। मिजोरम कांग्रेस के लालसावता भी पीछे चल रहे है।

Dec 04, 2023

11:35

Mizoram Election Results: आईजोल वेस्ट-2 से ZPM को मिली जीत

जेडपीएम के लालनघिंगलोवा हमार ने आईजोल वेस्ट-2 सीट से जीत हासिल की है। वो 4819 वोटों से जीत गए है। इसके बाद जेडपीएम अभी तक दो सीटें जीत चुकी है।

Dec 04, 2023

11:26

Mizoram Election: ZPM उम्मीदवार की जीत, 909 वोटों से जीते

मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM उम्मीदवार डब्लू चुआनवामा को जीत मिली है। डब्लू चुआनवामा तुईचांग विधानसभा से मैदान में है। उन्हें दो राउंड की गिनती के बाद 909 मतों से जीत मिली है।

Dec 04, 2023

11:22

Manipur Election में जेडपीएम की 2 सीटों पर जीत

जेडपीएम की 2 सीटों पर जीत, डिप्टी सीएम तावंलुइया हार मिल गई है। एमएनएफ 7 सीट पर आगे है।

Dec 04, 2023

10:08

जेडपीएम शुरुआती रुझान में एमएनएफ से आगे

चार दिसंबर मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है। टीवी चैनलों के अनुसार, जेडपीएम 11 सीट और एमएनएफ छह सीटों पर आगे है। मतगणना केंद्रों पर मौजूद ‘पीटीआई’ संवाददाताओं के अनुसार, जेडपीएम दो सीट पर और एमएनएफ एक सीट पर आगे है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेडपीएम एक सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट पर आगे है। राज्य की विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ सीट पर जहां मतदाताओं की संख्या कम है, वहां केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी।

मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

Dec 04, 2023

08:44

शुरुआती रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंट ने बनाई सात पर बढ़त, जोरम पीपुल्स मूवमेंट 5 पर आगे

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे है। अभी शुरुआती रुझान सामने आने लगे है, जिसके अनुसार मिजो नेशनल फ्रंट 7 और जोरम पीपुल्स मूवमेंट 5 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी दो सीटों पर बढ़त बना चुकी है। बीजेपी का खाता अबतक नहीं खुला है।

Dec 04, 2023

08:25

शुरुआती रुझानों से होगा साफ, किसकी बनेगी सरकार

मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की शुरुआत हो चुकी है। सुबह आठ बजे से ही काउंटिंग शुरू हो गई है। जानकारों के मुताबिक शुरुआती एक घंटे के रुझानों में सामने आएगा कि यहां कौन सी पार्टी सत्ता में काबिज हो सकती है। किस पार्टी के पास बढ़त होगी ये शुरुआती रुझान से सामने आएगा।

Dec 04, 2023

08:23

Mizoram में शुरू हुई वोटों की गिनती, इनके बीच है टक्कर

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना की शुरुआत हो गई है। आइजोल स्थित डीसी दफ्तर में मतगणना शुरू हुई है। राज्य में विधानसभा की कुल 40 सीटों पर मतदान सात नवंबर को हुआ था। इस चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि यहां कांग्रेस भी टक्कर दे सकती है। भाजपा भी इस राज्य में चुनाव मैदान में उतरी है।

अन्य न्यूज़