मंगलुरु : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

social media
Creative Common

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या इन फेसबुक पोस्ट को देखकर यह प्रतीत होता है कि भावनाएं भड़काने के इरादे से किया गया है।

मंगलुरु पुलिस ने कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर की गई पोस्ट के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उल्लाल तालुक के उल्लालथी निवासी सतीश कुमार ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ‘‘निचु मंगलुरु’’ नामक अकाउंट से किये गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस से साझा किये थे।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या इन फेसबुक पोस्ट को देखकर यह प्रतीत होता है कि भावनाएं भड़काने के इरादे से किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़