Maharashtra assembly polls: AAP का ऐलान, मुंबई की सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

AAP campaign
ANI
अंकित सिंह । Aug 5 2024 6:07PM

आप नेता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी मुंबई की सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हमारे सहयोगी और स्वयंसेवक सक्रिय हैं और तैयारियां जोरों पर हैं।

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी और मुंबई की सभी 36 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी घोषमा पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन ने सोमवार की। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP विपक्षी INDI गठबंधन का हिस्सा थी, "गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए था और राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ रहना जारी रहेगा"।

इसे भी पढ़ें: जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा- बांग्लादेश में हिंसा के बीच AAP नेता संजय सिंह का पोस्ट

आप नेता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी मुंबई की सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हमारे सहयोगी और स्वयंसेवक सक्रिय हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि आप एक राष्ट्रीय पार्टी है जो केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में एक जन आंदोलन से उभरी है और अब दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है, जबकि गोवा और गुजरात में इसके विधायक और सांसद हैं। उन्होंने कहा, केवल 10 वर्षों में, AAP ने विकास के "दिल्ली मॉडल" का प्रदर्शन किया है, जिसके तहत सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी और बिजली मुफ्त प्रदान की जाती है और वह भी बिना भ्रष्टाचार और बिना कर्ज के। 

इसे भी पढ़ें: Hum Aapke Hain Koun के 30 साल पूरे, Salman Khan के 5 सबसे बेहतरीन फैशन ट्रेंड्स पर एक नजर, जिन्होंने ट्रेंड सेट किया

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली और पंजाब कुछ कर सकते हैं, तो यह आम आदमी पार्टी की स्वच्छ राजनीति और नई राजनीतिक संस्कृति के कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा-शिंदे सेना के नेतृत्व वाली सरकार में जन कल्याण के लिए कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है और इसके बजाय वह थोक भ्रष्टाचार में व्यस्त है क्योंकि उन्हें यकीन है कि वे सत्ता में वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र और मुंबई विरोधी पार्टी है, जबकि एकनाथ शिंदे सरकार के पास जन कल्याण के लिए समय नहीं है और वह सरकारी खजाना लूटने में व्यस्त है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़