World Cup को निशाना बनाने की खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, दिल्ली की दीवारों पर लिखवाए भारत विरोधी नारे

Pannu
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । Sep 28 2023 1:10PM

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली के कई इलाकों में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आईएसबीटी इलाके में बनी फ्लाईओवर की दीवारों पर यह नारे लिखवाए गए थे। खालिस्तान समर्थन कीनन को लेकर दिल्ली पुलिस ने फिर भी दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत में कुछ ही दिनों में विश्व कप 2023 की शानदार शुरुआत होने वाली है। 5 अक्टूबर से भारत में क्रिकेट का महायुद्ध शुरू होगा। इस आयोजन से पहले अमेरिका में मौजूद प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' ने बेहद निम्न स्तर की हरकत की है। संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली के कई इलाकों में खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आईएसबीटी इलाके में बनी फ्लाईओवर की दीवारों पर यह नारे लिखवाए गए थे। खालिस्तान समर्थन कीनन को लेकर दिल्ली पुलिस ने फिर भी दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं भारत सरकार उसकी हर एक हरकत पर लगातार निगरानी कर रही है। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है। सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने जिन भी इलाकों में किनारे लिखवाए गए थे उन सभी नारों को मिटवाया है। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से पहले उसने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भी खालिस्तानी समर्थक नारे लिखवाए थे, जिसका खुलासा स्पेशल टीम ने किया था और दो आतंकियों की गिरफ्तारी भी इस संबंध में की गई थी।

वहीं हाल ही में नारे लिखे जाने के मामले की जांच में जुटे उत्तरी दिल्ली की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पन्नू ने दावा किया है कि उसने उत्तर पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर भारत विरोधी नारे लिखवाए हैं। पुलिस ने नारे लिखे होने की जानकारी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू का वीडियो सामने आने के बाद और कुछ ही दिनों में विश्व कप शुरू से पहले दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कई कई तरह के चिंताएं पैदा हो गई है। बता दें कि पन्नू के समर्थक जिस तरह से राजधानी दिल्ली में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वह बेहद चिंता की बात है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू कहता है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। इस वीडियो में उसने दावा किया कि कनाडा से खालिस्तान समर्थक दिल्ली पहुंचे हैं जो वहां अपना मकसद पूरा करेंगे। उसने साफ तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार है। उसने चेतावनी दी है कि निज्जर की हत्या का बदलाव वह नहीं कर रहेगा। उसने खुले तौर पर कहा कि पांच अक्टूबर से शुरू होने वाला क्रिकेट वर्ल्ड कप खालिस्तान की निशाने पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़