'विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं', JP Nadda बोले- वोट बैंक की राजनीति के लिए ये लोग देश को जातियों में बांट रहे

JP Nadda
X @ BJP
अंकित सिंह । Jan 13 2024 2:59PM

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है, इसलिए विपक्ष को पता ही नहीं है कि क्या मुद्दा उठाएं। आज विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं बचा है।

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में 'नमो नवमतदाता' अभियान के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लगभग 61% भारतीय जनसंख्या 35 वर्ष से कम है। यह हमारी ताकत, ऊर्जा और हमारी संपत्ति है। यह 'विकसित भारत' बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज के इस नवमतदाता कार्यक्रम में आप सभी युवाओं का जोश, उमंग और उत्साह देखकर हम सब भी उत्साहित होते हैं, और हमें लगता है कि जिस दिशा में हम लोग चल रहे हैं, वह दिशा आप सब के सहारे और आगे बढ़ेगी, और ताकतवर होगी।

इसे भी पढ़ें: Assam की उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद में भाजपा ने बरकरार रखी सत्ता, पीएम मोदी, नड्डा ने लोगों का जताया आभार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है, इसलिए विपक्ष को पता ही नहीं है कि क्या मुद्दा उठाएं। आज विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं बचा है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए ये लोग (विपक्ष) देश को जातियों में बांट रहे थे, इसलिए मोदी जी ने कहा कि मेरे लिए सिर्फ चार ही जातियां हैं- महिला, युवा, किसान और गरीब। अगर इन चार जातियों का विकास होगा, तो देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का एजेंडा है- विकसित भारत, सशक्त युवा, महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों का उत्थान, नव उद्यमियों का विकास... जबकि इंडी अलायंस का एजेंडा है मोदी हटाओ, परिवार बचाओ और प्रॉपर्टी बचाओ।

उन्होंने कहा कि पहले भारत की सड़कों पर चलना, बैलगाड़ी से चलने के बराबर होता था। आज हाईवे, बाईपास, रैपिड रेल रोड ट्रांसपोर्ट का विकास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से आज भारत सशक्त रूप से खड़ा है। आप उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जिन्हें कनेक्टिविटी, इंस्टीट्यूट, विकास के माध्यम से विकसित भारत को आगे ले जाने का अवसर मिला है।

इसे भी पढ़ें: Congress के न्याय यात्रा पर JP Nadda का तंज, 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, OBC के मुद्दे पर भी घेरा

नड्डा ने कहा कि कल हम लोगों ने अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया है। 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती... और स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- उठो जागो और रुको मत जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। ये वाक्य अनंतकाल तक प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आप पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत के परिवर्तन की इस शानदार यात्रा को देख रहे हैं। आज भारत इतनी मजबूती से खड़ा है, जितना पहले कभी नहीं खड़ा था। उन्होंने कहा कि आज भारत हर मोर्चे पर सक्षम है। विश्व स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने से लेकर एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तक, पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत हर क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़