झारखंड : हजारीबाग के एक गांव में धार्मिक शोभायात्रा पर पथराव, सुरक्षा बढ़ाई गई

Jharkhand police
प्रतिरूप फोटो
ANI

इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने पीटीआई- को बताया, धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया।

झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में रविवार देर शाम एक धार्मिक शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किये जाने के बाद से तनाव व्याप्त है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने पीटीआई- को बताया, धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया।

इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया कि पथराव में कई महिलाएं घायल हो गईं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़