Jharkhand: दुमका में बिहार की महिला का अधजला शव बरामद हुआ

प्रतिरूप फोटो
creative common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 19 2024 9:36AM
पुलिस उपाधीक्षक इकुड डुंगडुंग ने बताया कि मसलिया थानाक्षेत्र के गुमरो पहाड़ी से शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है।
झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला बिहार के बांका जिले की निवासी थी।
पुलिस उपाधीक्षक इकुड डुंगडुंग ने बताया कि मसलिया थानाक्षेत्र के गुमरो पहाड़ी से शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। विशेष टीम मौके पर पहुंच गई है। फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़