Jharkhand: जामुन इकट्ठा करने को लेकर हुए झगड़े में आठ वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या

dead body
ANI

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को जामुन इकट्ठा करने को लेकर हुए झगड़े में आठ वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पांडु थाने के पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने बताया कि कुछ बच्चे एक पेड़ के नीचे जामुन इकट्ठा कर रहे थे तभी उनमें से दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान 23 वर्षीय आरोपी ने बीच-बचाव किया और एक लड़के की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़