मुख्यमंत्री ने डॉ. यशवंत सिंह परमार को पुष्पांजलि अर्पित की

Jai Ram Thakur

शिमला, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार की 115वीं जयंती पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए डॉ. परमार के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार की 115वीं जयंती पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर शिमला में आयोजित एक समारोह में भाग लेते हुए डॉ. परमार के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राधा रमन शास्त्री और डाॅ. राजीव बिंदल, विधायक, विधानसभा सचिव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर डाॅ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की। 

उन्होंने  डॉ॰ यशवंत सिंह परमार  का हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं प्रस्तुत की।राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई एस परमार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता थे, जिन्होंने राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी। हमें इस दिन डाॅ. परमार के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए और राज्य की प्रगति और समृद्धि में योगदान देना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश, देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभर सके।उन्होंने कहा कि डाॅ. परमार ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण और इस पहाड़ी राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़