Haryana: रुझानों में हो गई BJP सरकार की विदाई, कांग्रेस के कमाल, 52 सीटों पर हासिल की बढ़त

Bhupinder Singh Hooda
ANI
अंकित सिंह । Oct 8 2024 8:51AM

शुरुआती रुझानों में समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोकर, पलवल से करण सिंह दलाल आगे चल रहे हैं। गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है, इसलिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।

मंगलवार को वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला कि हरियाणा में कांग्रेस आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों की माने तो हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में हैं। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस अपने दम पर 52 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 16 सीटों पर आगे है। घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं और जींद से महावीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। हरियाणा के पानीपत शहर से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार विज आगे चल रहे हैं। हरियाणा के गोहाना से बीजेपी के अरविंद शर्मा पीछे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

शुरुआती रुझानों में समालखा से कांग्रेस उम्मीदवार धर्म सिंह छोकर, पलवल से करण सिंह दलाल आगे चल रहे हैं। गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है, इसलिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती अभी जारी है, शुरुआती बढ़त के मुताबिक, कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुडा रोहतक सीट पर अपनी बीजेपी प्रतिद्वंद्वी मंजू हुडा से आगे हैं।

इसे भी पढ़ें: Result Day: Haryana-Jammu Kashmir में वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार

नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आज गिनती का दिन है और मुझे विश्वास है कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़