पांच अधिवक्ताओं को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया

 Bombay High Court
ANI

अतिरिक्त न्यायाधीशों को न्यायाधीश (या जिसे आमतौर पर स्थायी न्यायाधीश कहा जाता है) के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

 पांच अधिवक्ताओं को बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उनके नामों की सिफारिश उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 24 सितंबर को की थी।

उसी दिन एक अलग प्रस्ताव में कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए चार अन्य अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की थी। बुधवार को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए पांच अधिवक्ताओं में निवेदिता प्रकाश मेहता, प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबालकर, अश्विन दामोदर भोबे, रोहित वासुदेव जोशी और अद्वैत महेंद्र सेठना हैं।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को न्यायाधीश (या जिसे आमतौर पर स्थायी न्यायाधीश कहा जाता है) के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़