फडणवीस 2034 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे: बावनकुले

फडणवीस को लेकर बावनकुले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, ‘‘ अगर वह 2080 तक भी मुख्यमंत्री रहें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं और वह 2034 तक शीर्ष पद पर बने रहेंगे।
बावनकुले ने जोर देकर कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने ‘विकसित महाराष्ट्र’ संकल्प तैयार किया है और यह उनके नेतृत्व में पूरा होगा। वह महाराष्ट्र के अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।’’
पार्टी और राज्य के भीतर एकता और समर्थन का आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी को इसे वास्तविकता बनाने के लिए फडणवीस के पीछे मजबूती से खड़ा होना चाहिए।’’
जब पत्रकारों ने फडणवीस के 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी बावनकुले की टिप्पणियों के बारे में पूछा तो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा ‘शुभकामनाएं’। वहीं फडणवीस को लेकर बावनकुले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, ‘‘ अगर वह 2080 तक भी मुख्यमंत्री रहें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
अन्य न्यूज़