Sanjay Raut का आरोप, महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं फडणवीस, वर्तमान सरकार भ्रष्ट नेताओं से भरी है

sanjay raut
ANI
अंकित सिंह । Jul 12 2023 3:10PM

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने तक हमारा राज्य हर क्षेत्र में आगे था। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार में काफी बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल लगातार जारी है। जब से अजित पवार शिंदे और फडणवीस कीसरकार में शामिल हुए हैं, तब से राजनीति और तेज हो गए हैं। इन सब के बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने फडणवीस पर महाराष्ट्र को बदनाम करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वर्तमान सरकार में बहुत सारे नेता भ्रष्टाचारी हैं। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना यूबीटी के बीच जुबानी जंग लगातार जारी रहता है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में आसान नहीं कैबिनेट विस्तार, विभागों के लेकर नहीं बन पा रही बात, दिल्ली आएंगे अजित पवार

संजय राउत का आरोप

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने तक हमारा राज्य हर क्षेत्र में आगे था। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार में काफी बढ़ोतरी हुई है। अजित पवार और छगन भुजबल को देखिए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट नेताओं से भरी है। देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस जो बोल रहे हैं उनकी वो निराशा है। जो कल मुख्यमंत्री थे अब वो दो-दो उपमुख्यमंत्री के साथ काम कर रहे हैं। जो महाराष्ट्र राजनीति और प्रगति में सबसे ऊपर था वो महाराष्ट्र आज देवेंद्र फडणवीस और उनके लोगों के राज में इतना नीचे आ गया है। इसका जवाब उन्हें देना होगा। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार इतना बढ़ा है कि वो इसका जवाब नहीं दे रहें। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, अजित पवार की इस मांग ने बढ़ाई शिंदे-फडणवीस की टेंशन

भाजपा अब वाजपेयी के दौर वाली नहीं

शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर नए सिरे से हमला करते हुए उन्हें एक बार फिर ‘दागी’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह राज्य में सांस्कृतिक दरिद्रता लाने वालों की ‘ओछी’ वकालत कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में फडणवीस से पूछा कि उनकी सरकार में शामिल हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और हसन मुशरिफ दागी हैं या बेदाग हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व में पवार और मुशरिफ के ठिकानों पर धन शोधन के मामलों में छापेमारी की थी। संपादकीय में पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के विधायकों के खिलाफ दर्ज उन मामलों की स्थिति के बारे में भी पूछा जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़