देश-दुनिया का आध्यात्मिक समारोह बन गया है देव दीपावली: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Adityanath
प्रतिरूप फोटो
ANI

एक सरकारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने कहा ,‘‘ काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या को दीपावली मनाते हैं तो पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली आज के दिन कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि काशी के लोकप्रिय सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश एवं दुनिया का आध्यात्मिक समारोह (स्पिरिचुअल इवेंट) बन गया है।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले काशी की देव दीपावली में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सहभागी बने थे और आज देव दीपावली में लाखों दीप जल रहे हैं। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम के साक्षी दुनिया के 70 देशों के राजनयिक बने हैं यानी प्रधानमंत्री के कारण 70 देशों की उपस्थिति एक साथ काशी में हुई है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने कहा ,‘‘ काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या को दीपावली मनाते हैं तो पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली आज के दिन कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में मां गंगा के सानिध्य में सभी राजनयिकों का स्वागत किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़