दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नए अध्यक्ष बने शक्ति सिंह

सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह फैसला काफी देर से आया जिसके चलते छात्र संघ का कामकाज बाधित हुआ लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि डूसू के अध्यक्ष के तौर पर वह अपने बचे हुए कार्यकाल का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास करेंगे।
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को डूसू के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह को औपचारिक रूप से संगठन का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय के 18 दिसंबर 2018 के आदेश की अनुपालना में, डूसू चुनाव समिति 2018 .19 ने डूसू के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह को पदोन्नत कर अध्यक्ष बना दिया है।’’
#ABVP's #ShaktiSingh promoted to #DUSU president @NBTDilli pic.twitter.com/6lYMBXEblE
— Katyayani Upreti (@katyaupreti) January 15, 2019
सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह फैसला काफी देर से आया जिसके चलते छात्र संघ का कामकाज बाधित हुआ लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि डूसू के अध्यक्ष के तौर पर वह अपने बचे हुए कार्यकाल का अधिकतम उपयोग करने का प्रयास करेंगे। एनएसयूआई ने कहा है कि भाजपा संस्थानों पर कब्जा कर रही है और जहां वह ऐसा करने में नाकाम है वहां वह लोगों को बाहर निकाल रही है।
अन्य न्यूज़