Delhi Rain Alert: दिल्ली एनसीआर के मौसम ने बदली करवट, जारी हुआ बारिश का अलर्ट

summer
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 29 2025 3:11PM

दिल्ली में 30 अप्रैल तक बादल छाए रह सकते है। वहीं एक से दो मई के बीच भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की गर्मी हो रही है। बढ़ता तापमान लोगों को लगातार परेशान कर रहा है। दिल्ली एनसीआर और इसके आस पास के इलाकों में लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुमान से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को बारिश की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में 30 अप्रैल तक बादल छाए रह सकते है। वहीं एक से दो मई के बीच भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के इलाकों में 29 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में शाम के समय मौसम खराब हो सकता है। दिल्ली में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती है। दिल्ली में इस दौरान बारिश की शुरुआत हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

 

जारी हुई बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दो मई तक बारिश की चेतावनी भी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश तेज होगी जिससे लोगों को सावधान रहना होगा। येलो अलर्ट होने के कारण लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए है। बारिश के कारण लोगों को हीट वेव से कोई राहत नहीं मिलेगी। हीटवेव से लोगों को आगामी तीन मई तक राहत मिलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़