दिल्ली सरकार तीन नवंबर से सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-बस सेवा शुरू करेगी

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 3 2023 6:57AM
परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के किदवई नगर और आरके पुरम से केंद्रीय सचिवालय तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
दिल्ली सरकार शुक्रवार से राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के किदवई नगर और आरके पुरम से केंद्रीय सचिवालय तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए गुलाबी बाग से दिल्ली सचिवालय तक ई-बस शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़