दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने आवास से राजघाट के लिए निकले

Arvind kejriwal
प्रतिरूप फोटो
@AamAadmiParty

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को यहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने आवास से राजघाट के लिए निकले। वह आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट जा रहे हैं।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को यहां सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने आवास से राजघाट के लिए निकले। वह आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट जा रहे हैं। केजरीवाल राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। 

वह अपने कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। उनकी जमानत की अवधि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान वाले दिन एक जून को समाप्त हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़