Haryana में कांग्रेस ने अभी नहीं छोड़ी उम्मीद, Bhupinder Singh Hooda बोले- बनेगी हमारी सरकार

Bhupinder Singh Hooda
ANI
अंकित सिंह । Oct 8 2024 11:11AM

कांग्रेस का साफ तौर पर दवा है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं। थोड़ी देर के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। कांग्रेस हरियाणा में सरकार जरूर बनाएगी। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा में कांग्रेस के लिए ठीक-ठाक स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। शुरुआती रुझानों में आगे होने के बाद अब कांग्रेस पूरी तरीके से पीछे चुकी है। वर्तमान रुझान की बात करें तो कांग्रेस लगभग 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी तुलना में 49 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। पहले तो कांग्रेस में जबरदस्त जश्न देखने को मिला। लेकिन जैसे ही रुझानों में उलटफेर हुआ, कांग्रेस में सन्नाटा छा गया है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: Haryana: अनिल विज की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर, बोले- अगर आलाकमान चाहेगा तो...

कांग्रेस का साफ तौर पर दवा है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं। थोड़ी देर के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। कांग्रेस हरियाणा में सरकार जरूर बनाएगी। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। पार्टी (सीएम चेहरा) तय करेगी...कांग्रेस अपना बहुमत लाएगी। इसका श्रेय पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के सभी नेताओं को जाता है और हरियाणा के लोग। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपिंदर सिंह हुडा के भाई कुलदीप सिंह हुडा ने कहा कि कांग्रेस आ रही है, बीजेपी जा रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि अंतिम जीत कांग्रेस की होगी, कांग्रेस सरकार बनाएगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये तस्वीर जल्द ही बदलेगी. हमारे पास हरियाणा से अच्छी खबर होगी...मैं ईसी की वेबसाइट देख रहा हूं। वेबसाइट पर डेटा नहीं बदल रहा है। हमारा वोट शेयर बीजेपी से कहीं आगे है। यह सीटों में तब्दील हो जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़