कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Ranya Rao
Instagram

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में विधायक पर विजयपुरा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिनेत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रान्या राव को हाल ही में सोने की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि अकुला अनुराधा की शिकायत के आधार पर यतनाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में विधायक पर विजयपुरा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिनेत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि अभिनेत्री ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और समाज में उनका सम्मान है। उन्होंने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि यतनलाल द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी ‘‘आपत्तिजनक, अश्लील और अपमानजनक’’ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़