Nagpur Violence के मास्टरमाइंड Faheem Khan के घर चला बुल्डोजर, भड़काउ भाषण देने के बाद हुआ एक्शन

nagpur violence
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 24 2025 11:44AM

इस घटना का मास्टरमाइंड फहीम खान था, जिसको लेकर पुलिस ने नई जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक अब मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है। ये एक्शन नागपुर महानगरपालिका की टीम ने लिया है। महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पहुंची।

नागपुर में पिछले सप्ताह दंगा भड़का था। दंगा भड़कने के बाद एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस दौरान लगभग इतने ही नागरिक भी जख्मी हुए थे। बड़ी संख्या में सड़क पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवार किया गया था। दंगे में दुकानों पर भी भारी तोड़फोड़ की गई थी।

इस घटना का मास्टरमाइंड फहीम खान था, जिसको लेकर पुलिस ने नई जानकारी साझा की है। पुलिस के मुताबिक अब मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है। ये एक्शन नागपुर महानगरपालिका की टीम ने लिया है। महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पहुंची। 

इस दौरान सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में तैनात थे। फहीम खान बुर्का विक्रेता है, जिसने कुछ उत्तेजक बयान दिए थे और कुछ वीडियो शेयर हुए थे। इन बयानों और शेयर के कारण नागपुर में उपद्रव हो गया था। फहीम खान को पुलिस गिरफ्तार कर अदालत में बीते सप्ताह ही पेश कर चुकी है।

फहीम खान समेत कुल छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी में शहर प्रमुख है। गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब फहीम खान ने किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। इससे पहले भी वो पुलिस के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है।

फहीम खान के कई बयानों के बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ एक्शन लिया है। प्रशासन ने फहीम खान के घर के उस हिस्से को ढहा दिया है जिसपर अतिक्रमण और अवैध कब्जा किया गया था। पुलिस ने उस हिस्से के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है जो नियमों के मुताबिक था। गौरतलब है कि ये हिंसा महल इलाके में हुई है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। 

बता दें कि कुछ नागपुर नगर निगम ने हाल ही में फहीम खान के परिवार को एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में महानगरपालिका ने बताया था कि फहीम ने नियमों का उल्लंघन कर घर का निर्माण किया है। फहीम ने घर बनाने से पहले नक्शा पास नहीं करवाया। बता दें कि पुलिस ने फहीम खान के घर बुलडोजर एक्शन उस समय लिया है जब वो जेल में बंद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़