Haryana में ऐतिहासिक हैट्रिक की ओर BJP, शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय पहुंच सकते हैं PM Modi

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Oct 8 2024 1:02PM

जम्मू कश्मीर के भी चुनावी नतीजे आज जा रहे हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जम्मू कश्मीर में भाजपा सिर्फ 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ चुका है।

हरियाणा में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। हरियाणा में हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इन सबके बीच अब तक के रुझानों में भाजपा 49 सीटों पर आगे है। वहीं 35 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अगर 49 सीटों के जो रुझान है, वह भाजपा के पक्ष में जाते हैं तो यह हरियाणा में पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत होगी। पार्टी 2014 में 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में सिर्फ 40 सीटें ही मिली थी। लेकिन इस बार पार्टी को 49 सीटे मिलती हुई दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में पिछड़ते ही चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, BJP का तंज, उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है

वहीं, जम्मू कश्मीर के भी चुनावी नतीजे आज जा रहे हैं। हालांकि जम्मू कश्मीर में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। जम्मू कश्मीर में भाजपा सिर्फ 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ चुका है। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:00 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन हो सकता है क्योंकि तमाम अटकलें के बावजूद हरियाणा में भाजपा जीते हुए दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Gurgaon Election Result: पटौदी में बिमला, सोहना में तेजपाल, बादशाहपुर से नरबीर, चारों सीटों पर भाजपा आगे

जबकि दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में पार्टी का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में अच्छा रहा है। कहा जा रहा है कि अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रधानमंत्री हौसला अफजाई करेंगे। साथ ही साथ आने वाले चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि बीजेपी इसे जनता की, विकास की, पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की, विनम्रता की जीत मानती है। दूसरी ओर, कांग्रेस का अहंकार - वे पहले से ही खुद को विजयी मान चुके थे। हरियाणा में बीजेपी की 15 साल की सरकार ऐतिहासिक है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़