Badaun Accident : इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या पांच हुई

road accident
creative common

घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बिसौली क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर स्थित गांव भीकमपुर में शनिवार दोपहर एक वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया था।

बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शनिवार को एक वाहन द्वारा पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल देने की घटना में घायल एक और व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल ने रविवार को बताया कि इस हादसे में पहले चार लोगों की मौत हुई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। उनके मुताबिक, आज सुबह बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नेत्रपाल (47) की मौत हो गई और इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बिसौली क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर स्थित गांव भीकमपुर में शनिवार दोपहर एक वाहन ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़