केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश, हिरासत में लिया गया आरोपी, BJP नेता बोले- दाढ़ी बढ़ाने से कोई...

Giriraj Singh
ANI
अंकित सिंह । Aug 31 2024 5:36PM

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना पर गिरिराज ने कहा कि मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाला नहीं हूं। लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के लिए इस आदमी के समर्थन में खड़े होंगे क्योंकि इसकी दाढ़ी है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश की गई है। दरअसल, बेगुसराय के बलिया प्रखंड में जनता दरबार के दौरान गिरिराज सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान सफेद टोपी पहने एक शख्स वहां पहुंचा, पहले उसने माइक संभाला और कुछ अनाप-शनाप बोला। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। हालांकि, इसका उसपर कोई असर नहीं हुआ। वह गिरिराज सिंह के और पास गया तथा उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मो सैफी के रूप में हुई है। वह वार्ड पार्षद भी बताया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने हिमंत बिस्वा सरमा को बताया योगी का चाइनीज वर्जन, बोले- वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते है

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना पर गिरिराज ने कहा कि मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाला नहीं हूं। लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के लिए इस आदमी के समर्थन में खड़े होंगे क्योंकि इसकी दाढ़ी है। घटना बलिया प्रखंड की है। उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई मुल्ला नहीं बन जाता और जिस तरह से मुस्लिम युवक द्वारा उन्हें डराने धमकाने का काम किया जा रहा है वह इससे डरने वाले नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अटकलों के बीच अमित शाह से मिले चिराग पासवान, क्या दूरियां मिटाने की हो रही कोशिश?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को असम विधानसभा में "शुक्रवार नमाज अवकाश" को समाप्त करने का स्वागत किया, जहां यह ब्रिटिश काल से लागू था। बिहार के अपने लोकसभा क्षेत्र बेगुसराय जिले में पत्रकारों से बात करते हुए, सिंह ने भाजपा शासित पूर्वोत्तर राज्य में इस कदम पर आपत्ति जताने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं की भी आलोचना की। सिंह ने कहा, "मैं यह कदम उठाने के लिए असम में विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार को धन्यवाद देता हूं। कानून में एकरूपता होना जरूरी है और किसी भी धार्मिक समुदाय को कोई तरजीह नहीं दी जानी चाहिए।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़