हिमाचल में चुनावी सभा में भावुक हुए अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच बोले- सारी उम्र आपका अहसान नहीं भूलूंगा

Anurag thakur
ANI
अंकित सिंह । Oct 21 2022 5:12PM

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि आपकी मेहनत के बल पर देश में मेरी पहचान बनी है। वरना मेरी पहचान क्या है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज इसी कड़ी में वह एक चुनावी सभा में मौजूद थे। अनुराग ठाकुर ने अपने पहले निर्वाचन क्षेत्र सुजानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता उनके पक्ष में जबरदस्त तरीके से नारेबाजी भी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और प्यार देखकर अनुराग ठाकुर के आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कई बार अपने आंसू पोछें। इतना ही नहीं, उनका गला भी भर आया था। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का अहसान कभी नहीं भूलूंगा। उन्होंने सुजानपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी रिटायर्ड कैप्टन रंजीत सिंह को विजयी बनाने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल छोड़ केवल गुजरात पर ही क्यों फोकस कर रहे केजरीवाल? क्या पहाड़ों की चढ़ाई AAP के लिए कठिन है

अपने संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और पिता प्रेम कुमार धूमल की हार का भी ज़िक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे बिना नाराज हुए वह एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2019 के चुनाव में आप कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए खूब मेहनत किया। भले ही चुनाव मैं लड़ रहा था लेकिन आप लोग नहीं सो रहे थे। रात भर कार्यकर्ता एक गांव से दूसरे गांव में जाते थे। लोगों को मेरे पक्ष में करने की कोशिश करते थे। किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह अनुराग का चुनाव है। आप सबने अपना चुनाव समझा था। जो सीट हम हार गए थे, उस पर मुझे बड़ी लीड मिली और यही कारण है कि मैं आप सबका एहसान जीवन भर नहीं भूलूंगा। 

इसे भी पढ़ें: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का ऐलान, अनुराग ठाकुर बोले- ये एक ऐसा मंच है जहां खिलाड़ी कर सकते हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि आपकी मेहनत के बल पर देश में मेरी पहचान बनी है। वरना मेरी पहचान क्या है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी परंपरागत सीट सिराज से चुनावी मैदान में हैं। अनुराग ठाकुर को भी मुख्यमंत्री की रेस में बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा आलाकमान का साफ तौर पर मानना है कि चुनाव बाद ही मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल जयराम ठाकुर के काम पर ही भाजपा वोट मांग रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़