Ram Mandir: अद्भुत दिख रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया दिलचस्प वीडियो

ram mandir fadanvis
ANI
अंकित सिंह । Apr 10 2023 2:15PM

देवेंद्र फडणवीस ने अपने साथियों के साथ राम मंदिर के दर्शन किए। इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो राम मंदिर निर्माण को लेकर है। यह वीडियो काफी रोचक नजर आ रहा है इसे काफी ऊंचाई से शूट किया गया है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में आम भक्तों के लिए राम मंदिर पटवार खोल दिया जाएगा। राम मंदिर को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या पहुंचे थे। देवेंद्र फडणवीस ने अपने साथियों के साथ राम मंदिर के दर्शन किए। इन सबके बीच देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो राम मंदिर निर्माण को लेकर है। यह वीडियो काफी रोचक नजर आ रहा है इसे काफी ऊंचाई से शूट किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir की सुरक्षा में 2 बम निरोधक दस्ते तैनात, जानें क्या है वजह

हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो शूट किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि इस तरह अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। हेलीकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या के रास्ते में एरियल व्यू। जय श्री राम। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी थे। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में तेजी से चल रहा राम मंदिर का निर्माण कार्य, 155 देश की नदियों के जल से होगा रामलला का अभिषेक

फडणवीस ने इस मौके पर कहा, ‘‘यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं। बहुत दिनों से मेरी यह इच्छा थी कि मैं दर्शन करने जाऊं। आज हमारे मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) आए हैं। मैं उनके साथ दर्शन करने जा रहा हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा रहा हूं और वहां कार सेवा के दौरान भी मौजूद रहा हूं।’’ पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे की अयोध्या की यह पहली यात्रा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़