क्या राहुल गांधी की बात भी नहीं सुनते कांग्रेस नेता? अंबानी के बेटे की शादी में हुए शामिल

singhvi Ambani
ANI
अंकित सिंह । Jul 13 2024 6:32PM

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ ही योगगुरु बाबा रामदेव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के बाद कई राजनेता भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल हुए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को विवाह स्थल पर पहुंचे। अनंत और राधिका की शादी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपने पति के साथ शामिल हुईं। शादी समारोह के रेड कार्पेट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद भी नजर आए। मुंबई में हुई शादी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: पुरानी यादें ताज़ा! शाहरुख खान, सलमान खान ने अनंत-राधिका की शादी में 'करण अर्जुन' गाने पर डांस किया

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ ही योगगुरु बाबा रामदेव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नेहरू गांधी परिवार की ओर से अंबानी परिवार को शादी के लिए बधाई भेजा है और अनंत और राधिका के खुशहाल जीवन की कामना की है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक नया बवाल छेड़ा गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इसे विपक्ष के दोहरी नीति के तौर पर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि विपक्ष के तमाम नेता अंबानी और अडानी के बहाने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को घेरते रहते हैं लेकिन भोज खाने के लिए वह सबसे पहले मुंबई पहुंच गए। इसी में एक तेज प्रताप यादव का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। मोदी पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया था कि मोदी की याद रखिए, अंबानी-अडानी आपकी तिजोरी भले ही भर सकते हैं, आपका पेट देश के अन्नदाता ही भरेंगे। 

अब इसको लेकर तेज प्रताप यादव से सवाल किया जा रहा है कि क्या कल आप लालू यादव के साथ अंबानी की शादी में पेट भरने गए थे? लालू यादव के साथ उनका परिवार भी कल मौजूद रहा। यही चीज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए कहीं जा रही है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं की भी खूब आलोचना हो रही है। हां, यह बात भी सच है की विशेष आमंत्रण के बाद भी गांधी परिवार का कोई सदस्य इस शादी में शामिल नहीं हुआ। 

कांग्रेस अंबानी अडानी के बहाने मोदी सरकार को जबरदस्त तौर पर गिरती है। राहुल गांधी तो इतना कहते हैं कि अपने दो दोस्तों को खुश करने के लिए मोदी सरकार तमाम नीतियां बना रही है। लेकिन इस पार्टी के नेता अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे गए थे। लेकिन यह बात भी सही है कि पार्टी के साथ-साथ नेताओं के पर्सनल रिलेशन भी होते हैं जिसे हमेशा व्यक्तिगत ही रखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शानदार शादी में आलिया भट्ट ने पहनी 160 साल पुरानी साड़ी | Watch Photos

सलमान खुर्शीद का वीडियो साक्षा करते हुए एक यूजर ने लिखा, कल तक कांग्रेस नेता मोदी पर देश को अंबानी के हाथों बेचने का आरोप लगा रहे थे। आज अंबानी की शादी में कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। एक ने लिखा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता अंबानी की शादी में शामिल हो रहे हैं और वे दिन-रात अंबानी का नाम लेकर मोदी जी को गाली देते हैं। पाखंड स्तर: 786x72।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़