अखिलेश का योगी सरकार पर हमाल, कहा- भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है

Akhilesh yadav
अंकित सिंह । Dec 17 2021 3:11PM

अखिलेश ने कहा कि सड़कों की हालत देखिए। यदि आप उद्घाटन के लिए एक नवनिर्मित सड़क पर एक नारियल तोड़ते हैं, तो नारियल नहीं बल्कि सड़क टूटेगी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर वह अपना फेवरेट बुलडोजर लखीमपुर खीरी कब ले जा रहे हैं?

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच अब तल्ख़ियां बढ़ती जा रही है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। आज एक बार फिर से योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने जमकर हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि आप बताएं कि आखिर कौन से क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अपने नंबर वन बनाया है? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में इज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है बल्कि इज ऑफ डूइंग क्राइम है।

अखिलेश ने कहा कि सड़कों की हालत देखिए। यदि आप उद्घाटन के लिए एक नवनिर्मित सड़क पर एक नारियल तोड़ते हैं, तो नारियल नहीं बल्कि सड़क टूटेगी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बहाने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर वह अपना फेवरेट बुलडोजर लखीमपुर खीरी कब ले जा रहे हैं? उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जो लोग यूपी को नंबर 1 बनाने का दावा करते हैं, वे वास्तव में हिरासत में होने वाली मौतों, भूख सूचकांक, किसान आत्महत्या, सार्वजनिक उद्यमों और बैंकों को बेचने और जीवित गायों को दफनाने में शीर्ष स्थान पर ले गए हैं। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि जीवित गायों को दफनाया जा सकता है?

इसे भी पढ़ें: अखिलेश अच्छे इंजीनियर और अच्छे मुख्यमंत्री नहीं बन पाये...कम से कम अच्छा इंसान तो बन जायें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, ज़िल्लत और किल्लत दी है। योगी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल झूठ बोलना जानते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भले ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिए सीटें छोड़ते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़