Pahalgam Attack के बाद Seema Haider को जाना होगा पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले का क्या होगा असर

seema haider Noida
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 25 2025 11:31AM

इस पूरी घटना के बाद एक बार फिर से सीमा हैदर सुर्खियों में आ गई है। सीमा हैदर सबसे पहले चर्चा में उस समय आई थी जब उन्होंने अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से शादी करने के लिए पाकिस्तान छोड़ा था। इस दौरान उन्हें जांच का सामना करना पड़ा है। अब फिर से सीमा हैदर को जांच का सामना करना पड़ रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने एसएएआरसी के जरिए पाकिस्तान के नागरिकों को दिया गया वीजा रद्द करने की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार ने निर्देश के बाद पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा। ये आदेश जारी हो चुके है।

इस पूरी घटना के बाद एक बार फिर से सीमा हैदर सुर्खियों में आ गई है। सीमा हैदर सबसे पहले चर्चा में उस समय आई थी जब उन्होंने अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से शादी करने के लिए पाकिस्तान छोड़ा था। इस दौरान उन्हें जांच का सामना करना पड़ा है। अब फिर से सीमा हैदर को जांच का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के सभी नागरिकों को महीने के आखिर में भारत छोड़ने का आदेश दिया है। 

बता दें कि सीमा हैदर शादीशुदा पाकिस्तान में भी थी। पाकिस्तान में उसके घर पर चार बच्चे है। वर्ष 2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में आई थी। इस बीच सवाल उठा कि भारत सरकार के आदेश के बाद क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ेगा? इस सवाल का जवाब लोग ढूंढ रहे है। अब इसका जवाब सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने दिया है। 

 

पाकिस्तानी नागरिक नहीं है सीमा

सीमा हैदर के वकील एके सिंह ने इस घटना के बाद बताया कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं है। सीमा ने भारत आने के बाद ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। कुछ समय पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा की बेटी का नाम भारती मीना है। बता दें कि सचिन मीना से शादी करने के बाद सीमा को भी भारतीय नागरिकता पति के कारण मिली है। ऐसे में सीमा पर केंद्र सरकार का निर्देश लागू नहीं होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का आदेश सिर्फ उन लोगों पर लागू होगा जो वर्तमान में भी पाकिस्तान के नागरिक है। सीमा हैदर भारत में रह रही हैं और भारत की नागरिक है। शादी के बाद महिला की नागरिकता उसके पति की नागरिकता से तय होती है। बता दें कि वर्तमान में सीमा जमानत पर बाहर हैं और जेवर कोर्ट द्वारा तय की गई शर्तों का पालन भी कर रही है। वो अपने घर से बाहर भी नहीं निकलती है जो कि कोर्ट की शर्त का ही हिस्सा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़