मणिपुर के एक शिविर में सीआरपीएफ जवान ने दो साथियों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दी

Shoot
प्रतिरूप फोटो
Creative commons

आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोलीबारी करअपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया।

जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़