नवी मुंबई में रेलवे स्टेशन पर 12 वर्षीय लड़की अकेली मिली, दुष्कर्म की आशंका

rape
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान करने, उसके परिवार का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक रेलवे स्टेशन में पुलिस को 12 वर्षीय एक लड़की अकेली मिली और चिकित्सकीय जांच में उससे दुष्कर्म के संकेत मिले हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वाशी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। नवी मुंबई के घणसोली रेलवे स्टेशन में एक प्लेटफार्म पर सोमवार को लड़की अकेली मिली थी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने लड़की से पूछताछ की लेकिन वह ना तो अपना नाम बता पाई और ना ही अपने या अपने परिवार के बारे में कोई अन्य जानकारी दे सकी।

उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिससे संकेत मिले हैं कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपराध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे सकी।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की पहचान करने, उसके परिवार का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़