Weekly Love Rashifal 3 to 9 March 2025: रोमांस के दाता शुक्र हो रहे हैं वक्री, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान, रिश्ते में आ सकती है दरार, देखें इस सप्ताह का लव राशिफल

मार्च का यह महीना ग्रहों के गोचर के लिए बेहद खास है। मार्च में शुक्र हो रहे हैं वक्री जो कि प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। प्रेम, आकर्षण और रोमांस के दाता शुक्र को माना जाता है। ज्योतिष में माना जाता है कि शुक्र के वक्री होने पर उसकी गति धीमी हो जाती है और उसके शुभ प्रभाव में कमी आने लगती है। आइए आपको बताते हैं सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी।
मार्च महीना ग्रहों के गोचर के लिए काफी खास माना जा रहा है। मार्च के आखिर में 29 मार्च को न्याय देवता शनिदेव अपनी स्वयं राशि कुंभ से निकालकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इतना ही 29 मार्च को सूर्य ग्रहण भी पड़ने वाला है, जो कि भारत में नजर नही आएगा। मार्च की शुरुआत ही में प्रेम, आकर्षण और रोमांस के कारक ग्रह शुक्र वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र वक्री होने पर उसके अशुभ प्रभाव देते हैं। इस सप्ताह तुला और कुंभ सहित कई राशियों के लोगों को लव लाइफ में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं इस सप्ताह का लव राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए यह हफ्ता लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा। मुश्किलें आ सकती हैं और बिना वजह के झगड़े हो सकते हैं। वहीं, इस हफ्ते के बाद से ही आपके पक्ष में होगा। रिश्ते सुधरेंगे और प्यार में फिर से रौनक लौटेगी। सप्ताह के आखिर में आप अपने साथी के साथ सुकून महसूस करेंगे और आपका रिश्ता और मजबूत बना रहेगा। धैर्य रखें आखिर में सब ठीक हो जाएगा। इस हफ्ते के दौरान आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को इस हफ्ते में कुछ परेशानी और तनाव का सामना कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग की वजह से आपके और आपके साथी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आप दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। दूसरे वीक हालात बेहतर होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको सुकून मिलेगा। धैर्य बनाएं रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहता है। आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा। इस सप्ताह आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोनों के बीच रिश्ता और मजबूत होगा। इस हफ्ते के आखिर में प्यार और बढ़ेगा और आप दोनों बहुत खुश रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता प्यार के लिए बढ़िया रहेगा। हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। किसी अफवाह के कारण आपको परेशानी हो सकती है। दूसरे हफ्ते में नई शुरुआत को लेकर आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है। इस दौरान सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी तीसरे के चलते लव लाइफ में दखल करने की इजाजत न दें। ऐसा करने आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। मन परेशान रह सकता है। पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। नई शुरुआत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। परिवार के अन्य लोग आपकी लव लाइफ या दांपत्य जीवन में दखल दे सकते हैं और इस कारण से आपके आपसी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता मुश्किलों से भरा होगा। पार्टनर की तरफ से दुख हो सकता है। किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। अपने दिल की सुनें, वरना परेशानी हो सकती है। अगर आप अपने मन की सुनेंगे तो आपको फायदा होगा और लव लाइफ में खुशियां आएंगी। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह हफ्ता प्यार के लिए काफी कठिन हो सकता है। हफ्ते की शुरुआत में अहंकार से बचें। किसी अमीर व्यक्ति की वजह से परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपको अपने साथी से कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलेंगी, जो आपको पसंद न आएं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए क्रोध से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में प्यार के मामले में बेहतर रहेगा। जब भी किसी को मैसेज भेजें तो उसे ध्यान से जरुर पढ़ें। वरना किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। छोटी सी गलती आपकी बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकती है। सप्ताह के आखिर में आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं और दूरियां बढ़ सकती है। दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें।
धनु राशि
इस हफ्ते में प्यार के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अहंकार की टक्कर हो सकती है। आपका मन बेचैन रहेगा और सप्ताह के आखिर में महिला की मदद से आपको खुशी मिलेगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपके पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए इस हफ्ते प्यार बढ़ेगा और आप दोनों खुश रहेंगे। इस हफ्ते के आखिर में किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने साथी की बात को ध्यान से सुनें और फिर जो आपको मन करें वो करें। साथी की बातों पर यकीन करें। शक करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए प्यार के लिए यह हफ्ता झगड़ों से भरा रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में आपके साथ किए गए पूरे वादे नहीं हो रहे हैं। बातचीत करने से रिश्ते में सुधार हो सकता है। मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ते में दरार आ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्यार के मामले में काफी बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में सुधार आएगा और धीरे-धीरे आपकी लव लाइफ में खुशियां आने लगेंगी। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल हो जाएगा और आपका प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार में एक-दूसरे को खुश करने के मूड में रहेंगे और बेहतर सरप्राइज देने के बारे में सोच सकते हैं। साथी के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।
अन्य न्यूज़