Horse Statue Vastu: घोड़े की मूर्ति को इस दिशा में रखने से मिलते हैं उत्तम परिणाम, वास्तु दोष भी होता है दूर

घर का वास्तु सही हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप अपने घर का वास्तु सही रखना चाहते हैं, तो आपको घर में घोड़े की मूर्ति को सही दिशा में रखना चाहिए। इससे जातक को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
किस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखें
घर की उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। हंसी-खुशी का माहौल रहता है। व्यक्ति के व्यापार में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो दुकान या ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर रखने से लाभ हो सकता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 1 March 2025 | आज का प्रेम राशिफल 29 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
इसके अलावा आप घर की दक्षिण दिशा में घोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इस दिशा में मूर्ति रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। वहीं जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
घोड़े की मूर्ति रखने का महत्व
बता दें कि घोड़े को गति, शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, घर में घोड़े की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है।
घोड़े की मूर्ति को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घोड़े की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखने से विशेष रूप से धन लाभ की संभावना बढ़ती है। घोड़े की मूर्ति को रखने से करियर में प्रगति होती है और सफलता प्राप्त होती है। घोड़े की मुद्रा खुश और दौड़ती हुई होनी चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है।
अन्य न्यूज़