राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की यात्रा संपन्न कर स्लोवाकिया के लिए हुईं रवाना

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 9 2025 7:17AM
पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की अपनी यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को स्लोवाकिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं। इससे पहले, पुर्तगाल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंत में लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय प्रवासियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
उन्होंने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़