पिछले 48 घंटों में गाजा में इजराइली हमलों में 90 से अधिक लोग मारे गए : फलस्तीन

Israeli attacks
प्रतिरूप फोटो
ANI

अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, मृतकों में कम से कम 15 लोग शामिल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से कुछ निर्दिष्ट मानवीय क्षेत्र में शरण लिए हुए थे।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 48 घंटों में गाजा में इजराइली हमलों में 90 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने आम नागरिक हैं और कितने लड़ाके हैं।

अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, मृतकों में कम से कम 15 लोग शामिल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से कुछ निर्दिष्ट मानवीय क्षेत्र में शरण लिए हुए थे।

इजराइल गाजा में हमले बढ़ा रहा है, क्योंकि वह हमास पर अपने बंधकों को रिहा करने और निरस्त्रीकरण के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इजराइल ने कहा है कि वह गाजा के अंदर बड़े ‘सुरक्षा क्षेत्रों’ पर कब्जा करने की साजिश रच रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़