45 देशों में भारत ने ले ली एंट्री, चीन और अमेरिका के उड़े होश

भारत ने अफ्रीका में मिशन अफ्रीका की शुरुआत की है, जिसका मकसद वहां निवेश, व्यापार और खनिज संसाधनों को हासिल करना है। भारत ने 16 नए दूतावास खोले जिससे अब 46 भारतीय मिशन अफ्रीका में काम कर रहे हैं। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में 206 प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं। जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और मिनरल रिसोर्स शामिल है। भारत ने अफ्रीकी देशों को 12.3 अरब डॉलर के सस्ते कर्ज भी दिए हैं।
दुनियाभर में आजकर अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर की चर्चा हो रही है। अमेरिका, चीन और यूरोप आपस में टैरिफ कम या ज्यादा करने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन भारत ने चुपचाप अफ्रीका में ऐसा दांव खेला है, जिसने चीन को बड़ा झटका दिया और अमेरिका को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में अपनी मजबूत पैठ बना ली है और अब चीन की तरह ही अफ्रीका के दुर्लभ खनीजों पर अपना कब्जा जमा रहा है। यही नहीं भारत अमेरिका से टकराने के लिए भी एक अलग रास्ता खोल रहा है।
इसे भी पढ़ें: Operation Brahma: म्यांमार में तबाही के बीच भारत का सबसे बड़ा 'ऐलान', बैंकॉक की जमीन पर उतारा दिया अपना C-130
भारत ने अफ्रीका में मिशन अफ्रीका की शुरुआत की है, जिसका मकसद वहां निवेश, व्यापार और खनिज संसाधनों को हासिल करना है। भारत ने 16 नए दूतावास खोले जिससे अब 46 भारतीय मिशन अफ्रीका में काम कर रहे हैं। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में 206 प्रोजेक्ट फाइनल किए हैं। जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और मिनरल रिसोर्स शामिल है। भारत ने अफ्रीकी देशों को 12.3 अरब डॉलर के सस्ते कर्ज भी दिए हैं। 600 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता भी दी है। साल 2022-23 के बीच भारत और अफ्रीका के बीच 100 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। जो अगले पांच सालों में 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वैसे खेल तो चीन के साथ हुआ। चीन अब तक कर्ज जाल नीति के जरिए अफ्रीका में दबदबा बनाए हुए था। लेकिन अब भारत की नई रणनीति ने उसे टक्कर दे दी है।
इसे भी पढ़ें: 12 घंटे में पुतिन ने भारत वाली नीति से दुनिया हिला दी, देखते रह गए ट्रंप, रूस ने सभी को चौंका दिया
चीन अफ्रीकी देशों को कर्ज देकर उनकी अर्थव्यवस्था को अपने काबू में कर लेता था। लेकिन भारत सीधे निवेश कर रहा है। अफ्रीका में दुनिया के 30 प्रतिशत दुर्लभ खनीज संसाधन हैं, जिनमें लिथियम, कोबाल्ट, तांबा और निकल शामिल है। भारत ने कांगो, तंजानिया, मोजांबिक और जांबिया में खनिज खनन शुरू कर दिया है। भारत ने 9 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन जांबिया में सुरक्षित कर ली है। जहां से तांबा और कोबाल्ट का खनन होगा। अमेरिका भारत से कई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है। लेकिन भारत ने अफ्रीका के 40 से ज्यादा देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर लिया है। जिससे अमेरिका को झटका लग सकता है। भारत अब उन सभी भारतीय उत्पादों को अफ्रीका एक्सपोर्ट कर सकता है, जिनपर अमेरिका टैरिफ लगाएगा। यूरोपीयन यूनियन भी भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा कर रहा है। जिससे भारत के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
अन्य न्यूज़