उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में जीप के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं की मौत, छह घायल

ditch
ANI

पुलिस के अनुसार, वाहन सुंडी से जाबोरी जा रहा था। उसी दौरान मनसहरा जिले के कान चाजरी क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।

 उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक जीप के खाई में गिर जाने से कम से कम चार महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, वाहन सुंडी से जाबोरी जा रहा था। उसी दौरान मनसहरा जिले के कान चाजरी क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़