गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

eat and what not to eat
Pixabay

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पाचन खराब होता है। इस दौरान बार-बार पाचन की समस्या होती है। ऐसे में हम आपको इस लेख में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं। ऐसे में आपको खुद को डाइजेशन को बेहतर करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

 भीषण गर्मी का सितम चालू हो चुका है। अप्रैल के महीने तापमान बढ़ गया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की शिकायत रहती है। पाचन पर भी बुरा असर रहता है। गर्मियों में उल्टा-सीधा खाने से पेट की समस्या होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सही आहार का सेवन करना जरुरी है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गर्मियों के दौरान किन चीजों का सेवन करें या नहीं करें।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

क्या खाएं

- सबसे जरुरी बात है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। पेट को भी ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।

- गर्मी में आप हाइड्रेटेड फलों और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे में आप तरबूज, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगरैह का सेवन करें। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिससे आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।

- इसके अलावा आप दही और छाछ का सेवन जरुर करें। क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

क्या नहीं खाएं

- गर्मियों में जितना संभव हो आप तला-भुना और अधिक मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। 

- शराब और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और कब्ज की शिकायत हो सकती है।

- अत्यधिक चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, इससे भी पाचन को नुकसान होता है।

- अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। 

- इसके अतिरिक्त डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट का सेवन कम करें। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़