Oats Benefits: हार्ट का रखना चाहते हैं ख्याल तो डाइट में शामिल करें ओट्स, जानिए इसके फायदे

Oats Benefits
Creative Commons licenses/Flickr

अगर आप भी अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हार्ट पेशेंट के लिए ओट्स किस प्रकार फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ओट्स के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में हम सभी को पता है। इसके फायदों की वजह से अमूमन लोग इसे अपने नाश्ते का हिस्सा बनाते हैं। वहीं वेट लॉस की जर्नी के दौरान भी लोग ओट्स का सेवन करते हैं। ओट्स एक फाइबर रिच ब्रेकफास्ट है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। साथ ही आप इसके अनहेल्दी क्रेविंग्स से भी बच जाते हैं। बहुत कम लोगों को मालूम है कि ओट्स हमारे हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है।

वहीं हार्ट पेशेंट को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हार्ट पेशेंट के लिए ओट्स किस प्रकार फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: खुद को हेल्दी रखने के लिए करवा चौथ 1 दिन पहले खाएं ये चीजें

बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कम

ओट्स के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यह आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है। बता दें कि ओट्स में बीटा-ग्लूकन और सॉल्यूबल फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह फाइबर आंत में जेल जैसा पदार्थ बनाता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने सहायता मिलती है। यह बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हार्ट डिसीज का खतरा कम होता है।

ब्लड प्रेशर को करता है रेग्युलेट

अगर आप ओट्स को रोजाना डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है। जिस लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उनको ओट्स का सेवन जरुर करना चाहिए। क्योंकि ओट्स में हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करता है।

हार्ट फ्रेंडली तत्वों से भरपूर

वैसे तो ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें अधिक पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो हार्ट हेल्थ पर अच्छा असर डालते हैं। दरअसल, ओट्स में पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पोटेशियम सोडियम के प्रभावों को संतुलित करने और सामान्य रक्तचाप के स्तर को बनाए रखता है और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और हार्ट रिदम को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

वेट मैनेजमेंट में लाभकारी

जो लोग अपना वेट कम करना चाहते हैं, उनको ओट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह एक लो कैलोरी फूड है, जिसमें फाइबर कंटेट ज्यादा पाया जाता है। वहीं ओट्स का सेवन लंबे समय तक खुद को फुल रखने में सहायता करता है। अगर आपका वेट ज्यादा नहीं होता है तो इसका हार्ट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर देखने को मिलता है। वहीं मोटापा हार्ट डिसीज के लिए रिस्क फैक्टर की तरह काम करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़