Health Tips: इंफ्लेमेशन की समस्या से हो गए हैं परेशान तो डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 चीजें

एक्सपर्ट बताते हैं कि जब शरीर में इंफ्लेमेशन होती है, तो इसके शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। वहीं अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, थकावट, जोड़ों में दर्द और हमेशा ब्लोटिंक के साथ सूजन बनी रहती है। तो यह इस ओर संकेत कर सकता है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन है।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बिना जाने ही कई नुस्खे और डाइट को फॉलो करते हैं। जोकि सही नहीं होती है। ऐसे में किसी भी नतीजे पर जंप करने से पहले आपको यह समझना जरूरी है कि आपको समस्या क्या है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जब शरीर में इंफ्लेमेशन होती है, तो इसके शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। वहीं अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, थकावट, जोड़ों में दर्द और हमेशा ब्लोटिंक के साथ सूजन बनी रहती है। तो यह इस ओर संकेत कर सकता है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो आपको अपनी डेली लाइफ में तीन टिप्स फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Workout Mistakes: लंजेस एक्सरसाइज करते समय न करें ये मिस्टेक्स, वरना बढ़ सकता है घुटनों का दर्द
शरीर से इंफ्लेमेशन दूर करने के लिए क्या करना चाहिए
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो आपको सिल्वर के गिलास में रखा हुआ पानी पिएं। क्योंकि चांदी में विशेष गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। साथ ही यह सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं।
इसके अलावा आपको अपनी डाइट में हल्दी और काली मिर्च शामिल करें। क्योंकि यह दोनों ही नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी पदार्थ हैं। यह शरीर के अंदर की सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नष्ट करने में सहायता करते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
बता दें कि नींद का शरीर में इंफ्लेमेशन पर भी असर पड़ता है। वहीं जब आप सही और अच्छी नींद लेते हैं यानी की जब आप 8 घंटे सोते हैं, तो शरीर की सेल्स और टिश्यूज रीजेनरेट करती है। इसलिए रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें और समय पर सोएं और समय पर जागें।
अन्य न्यूज़